News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'अभिमान' के 45 साल पूरे, बिग बी ने कहा- वैसा संगीत सुनने को नहीं मिला

अभिमान ने रिलीज होने के 45 साल पूरे कर लिए हैं. अभिमान का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया. इस फिल्म में सुबीर नाम का एक लोकप्रिय गायक अपनी पत्नी उमा को भी गायिका बनने व इसे करियर बनाने को प्रेरित करता है.

Share:

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को अपने व पत्नी जया की सदाबहार फिल्म 'अभिमान के संगीत व निर्माण को याद किया. अभिमान ने रिलीज होने के 45 साल पूरे कर लिए हैं. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "हमारी फिल्म अभिमान को 27 जुलाई को 45 साल पूरे हो गए. हमारी इसलिए कि मैंने व जया ने तब तक शादी नहीं की थी, व संयुक्त रूप से इसका निर्माण किया. लेकिन फिल्म के आखिरी शूट के दौरान हमने शादी कर ली और किसी तरह संयुक्त निर्माण अपने सचिवों को सौंप दिया."

अभिमान का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया. इस फिल्म में सुबीर नाम का एक लोकप्रिय गायक अपनी पत्नी उमा को भी गायिका बनने व इसे करियर बनाने को प्रेरित करता है. हालांकि, मुश्किल तब खड़ी हो जाती है जब वह उमा की लोकप्रियता से खुद को दबा हुआ पाता है.

अभिमान अभ भी अपने मधुर संगीत 'जैसे अब तो है तुमसे', 'तेरे मेरे मिलन की ये रैना', 'तेरी बिंदिया रे', 'पिया बिना पिया बिना' और 'मीत ना मिला रे मन का' के लिए याद की जाती है.

अमिताभ ने कहा, "हमें अब फिल्म में इस तरह के संगीत को सुनने के लिए नहीं मिलता है. हर धुन पर दिग्गज संगीतकार एस.डी.बर्मन ने बेहतरीन काम किया था."

अभिताभ ने कहा कि वह व जया फिल्म के कुछ गीतों की रचना के दौरान बर्मन के साथ थे.

Published at : 27 Jul 2018 09:32 PM (IST) Tags: Amitabh Bachchan
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़

रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी

रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी

Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद

Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद

बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ

'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ

टॉप स्टोरीज

'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के

अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई

श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें

श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें